HomeUncategorizedकाशी के कोतवाल 1008 बाबा कालभैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव संपन्न हुआ।..

काशी के कोतवाल 1008 बाबा कालभैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव संपन्न हुआ।..

वाराणसी। काशी के कोतवाल श्री श्री 1008 बाबा कालभैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव सोमवार 12 फरवरी, 2024 को संपन्न हुआ इस अवसर पर बाबा की नैनाभिराम झांकी सजायी गयी। महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः 5.00 बजे से महंत पंडित सुमित उपाध्याय ने दूध, दही, घृत, शहद एवं पंचमेवा से बाबा का अभिषेक किया।

इसके पश्चात बाबा को सिन्दूर अर्पित कर नवीन वस्त्र एवं नया रजत मुखौटा धारण कराकर विभिन्न सुगंधित मालाओं और आभूषणों से अलंकृत कर बाबा की भव्य झांकी सजायी गयी। शृंगार के पश्चात विभिन्न प्रकार के पकवान,मिष्ठान और मदिरा का भोग लगाकर बाबा की आरती की गयी। आरती के साथ ही बाबा के श्रृंगार का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। कपाट खुलते ही बाबा के जयकारे से समूचा क्षेत्र बाबा मय हो गया।

मंदिर आने वाले मार्ग पर आकर्षक भव्य द्वार एवं अष्ट भैरव जी की झांकी सजायी गयी। अपरान्ह चार बजे चारों वेदों की ऋचाओं से बाबा की बसंत पूजा की गयी। अपरान्ह से शुरू हुआ दर्शन पूजन एवं भण्डारे का क्रम देर रात तक चलता रहा। मध्यरात्रि में सवा लाख बत्तियों से बाबा की महाआरती की जाएगी।

इस अवसर पर बाबा का दरबार कामिनी की पत्ती और देशी विदेशी फूलों से जहां आलोकित था वहीं मंदिर आने वाले मार्गों में आकर्षक सजावट की गयी थी। मंदिर दर्शन करने वाले भक्तों को रुद्राक्ष प्रसाद वितरण किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments