Homesliderएडीसीपी और एसीपी राजातालाब ने जंसा थानाध्यक्ष संग किया रामेश्वर मंदिर का...

एडीसीपी और एसीपी राजातालाब ने जंसा थानाध्यक्ष संग किया रामेश्वर मंदिर का निरीक्षण

जंसा: पवित्र सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) राजातालाब और थाना अध्यक्ष जंसा ने संयुक्त रूप से जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास द्वार, पार्किंग स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित मातहतों को निर्देशित किया कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे कर लिए जाएं।

 

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार करने और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के लिए भी कहा गया।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण माहौल में जलाभिषेक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अराजकता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। निरीक्षण के दौरान जंसा थाने के अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments