HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न...

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुआ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व बेरोजगारी के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता मैदागिन पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मैदागिन चौराहे पर स्तिथि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे उपस्थिति रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ मोहम्मद आदिल ने किया महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की।भाजपा सरकार में अपराध भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी में बहन-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई महंगाई बढ़ती जा रही है और बेरोजगारी चरम पर है।खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिली।वर्तमान समय मे 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। जिनकी नौकरियां थी उसे छीन लिया। बेरोजगारी की स्थिति भयावह है।जो लोग ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात करते हैं उन्होंने नौजवानों को डिलीवरी ब्यॉय बना दिया है। क्या भाजपा सरकार के पास नौजवानों के लिए यही रोजगार है। नरेंद्र मोदी जी के पास महंगाई, बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है।मोदी सरकार ईडी,सीबीआई,आईटी आदि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।भाजपा की 2024 में विदाई सुनिश्चित है। साथ ही उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आदिल ने कहा की देश मे युवा नौकरी के लिए भटक रहा है।फार्म भरने मे उनके और परिवार के हजारो रूपये बर्बाद हो रहे है। अधिक छात्र गरीबी रेखा के नीचे है। और छात्र जब सेंटर पर पहुचता है तो परीक्षा रद्द हो जाती है। परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो जाता है। और बेरोज़गार युवा नौकरी की उम्र पार होने की वजह से युवा हताश व निराश है जो की देश मे चिन्ता का विषय है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments