HomeUncategorizedतेजस्विनी क्लब की महिलाओं ने मनाया तीज वह आजादी का अमृत महोत्सव।

तेजस्विनी क्लब की महिलाओं ने मनाया तीज वह आजादी का अमृत महोत्सव।

महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति।
उत्तम सवेरा न्यूज़।
वाराणसी। देश के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में शहर में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस क्रम में चौकाघाट स्थित हेरिटेज मिलन में तेजस्विनी स्ट्रांग क्लब की महिला सदस्यों ने भी तीज व आजादी का अमृत महोत्सव एक साथ मनाया। इस दौरान तेजस्विनी स्ट्रांग वूमेंस क्लब की महिलाओं ने कई परफॉर्मेंस दिये।

इस क्रम में कार्यक्रम की शुरुआत अपराहन 3:30 बजे हुई जिसमें सबसे पहले क्लब से जुड़ी महिला सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद क्लब की महिला सदस्यों की ओर से रैंप वॉक प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा महिलाओं ने अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति गीतों पर लघु नृत्य नाटिकाओं की भी मनमोहक प्रस्तुति की। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन क्लब की प्रेसिडेंट रश्मि रॉय ने किया।

इस अवसर पर पूजा मधोक, पूजा दिक्षित, मीनू उपाध्याय, प्रिया अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, हेमा रस्तोगी एवं सोनिया भसीन सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments