HomeUncategorizedमुन्ना लाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा- केशव प्रसाद...

मुन्ना लाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा- केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे स्व० मुन्ना लाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए| उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० मुन्ना लाल जी राष्ट्र ऋषि थे,उन्होंने अपना बहुमूल्य समय संगठन, राष्ट्र व समाज को समर्पित किया था| ज्ञातव्य होगी मुन्ना लाल जी का निधन 80 वर्ष की अवस्था में करोना के दूसरे लहर में हो गया था| मुन्ना लाल जी के सुपुत्र अनिल गुप्ता भाजपा महानगर वाराणसी के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं|
उपमुख्यमंत्री उनके अंजलि पुरम कॉलोनी(चितईपुर) स्थित आवास पर स्वर्गीय मुन्ना लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे|

मंत्री के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य श्री कौशलेंद्र पटेल उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के निदेशक आर ० पी० कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के जिला व महानगर अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय वरिष्ठ पार्षद विनोद भारद्वाज ,रविंदर सिंह विनीत सिंह ,चितईपुर के ग्राम प्रधान सलगू पटेल करौंदी के ग्राम प्रधान डा०देवाशीष पटेल अंजनी पुरम कालोनी रेसीडेंसियल सोसायटी के अध्यक्ष, राजेश पाठक,अरविंद प्रधान, राज बिहारी सिंह, अखिलेश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments