HomeUncategorizedरामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा व मुख्य औद्योगिक एसोसिएशन है-...

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा व मुख्य औद्योगिक एसोसिएशन है- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी कल 16:06 22 को सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।

वाराणसी | उक्त बैठक में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के समस्त उद्यमियों को सीजीएसटी आयुक्त लल्लन कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ आमंत्रित किया व कहा की रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा व मुख्य औद्योगिक एसोसिएशन है, इसलिए उनके समस्याओं व सुझाव का एक अलग महत्व होगा ।

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी खुद में एक बड़े उद्योगपति हैं , इसलिए वे उद्यमियों की समस्याओं को भलीभांति समझेंगे, तथा एसोसिएशन द्वारा दिए गए सुझावो को ध्यान देते हुए समस्याओं का निदान करेंगे जिससे देशभर के उद्यमियों का व्यवसाय बहुत आगे बढ़ेगा ।

देव भट्टाचार्य ने कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों द्वारा समास्याओं और सुझावो का एक पत्रक तैयार किया जा रहा है, जिसे मंत्रीजी को अवगत कराया जाएगा।

आयुक्त ललन कुमार ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 1.35 करोड़ व्यापारी व उधमी पंजीकृत है,वही इस कार्यालय से पूरे भारतवर्ष के 1प्रतिशत यानी 1.30 लाख व्यपारी पंजीकृत है। जो कि अपने मे गर्व की बात है।

एसोसिएशन के संरक्षक के डी अग्रवाल ने कहा कि पंकज चौधरी जी पिछले 40 वर्षों से उद्योग से जुड़े हुए हैं और एक निपुण उधमी है।

आमंत्रण करने में GST आयुक्त लल्लन कुमार के साथ विभाग के संयुक्त आयुक्त राजेंद्र कुमार सिंह,कविता सिंह,उपायुक्त आर बी सिंह, संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार थे।
उद्यमियों की तरफ से के दी अग्रवाल, सतीश गुप्ता , अशोक सुल्तानिया,पीयूष अग्रवाल, अजय राय, रवि गुप्ता व अनूप साहू थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments