HomeUncategorizedप्रिया मिश्रा को मिला का ‘नारी शक्ति अवार्ड’

प्रिया मिश्रा को मिला का ‘नारी शक्ति अवार्ड’

वाराणसी | 10 अगस्त। रेड-एफएम ने ‘नारी शक्ति अवार्ड’ के लिए इस वर्ष समाज सेविका प्रिया मिश्रा को चुना है। समाज सेवा में महत्पूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रिया मिश्रा को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
होटल ताज में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रिया मिश्र को उक्त सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाग-दौड़ की इस जिंदगी में एक ओर जहां लोगों के पास अपनों के लिए भी समय नहीं होता वहीं प्रिया जैसी शख्शियत समाज-सेविका भी है जो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालते हुए समाज सेवा भी कर रही हैं। समाज के हर जरूरतमंदों की मदद कैसे की जाये, उन्हें यह चिंता सताती रहती है। उन्होंने कहा कि प्रिया मिश्रा ने समाज में अपनी प्रतिभा से एक नज़ीर कायम किया है। वह महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने का तो काम कर ही रही हैं साथ ही उन्हें समाज में सम्मान के साथ जीने में भी मददगार बना रही हैं। चाहे महिला स्वावलम्बन की बात हो या फिर महिलाओं के अधिकारों की बात हो, इन सभी मोर्चों पर प्रिया मिश्रा के कार्यों की जितनी भी सराहना की जाये कम होगी। वह न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि समाजहित के अन्य कार्यों में भी जुटी हुई है। प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के अभियान में भी वह दिन-रात एक किये हुुए हैं। वह लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करती रहती हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रिया मिश्र ने रेड -एफएम को इसके लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इस सम्मान ने उनका हौसला बढ़ाया है। अब वह और लगन से समाज सेवा में जुटेंगी। समारोह में प्रिया मिश्र के अलावा प्रमुख समाज सेवी भाई सचिन सनातनी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments