HomeUncategorizedराष्ट्रीय खेल दिवस पर भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी द्वारा मेजर ध्यानचंद...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी द्वारा मेजर ध्यानचंद सर को दी गई श्रद्धांजलि एवं विजेता बेटियों का किया गया सम्मान

वाराणसी | दरअसल नेशनल स्पोर्ट्स डे 29 अगस्त को मनाने के पीछे हॉकी के लिजेंड मेजर ध्यानचंद है जिन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मेजर ध्यानचंद विश्न खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किए है। मेजर ध्यानचंद को अपनी गेंद नियंत्रण की कला में महारत हासिल थी, हॉकी के लिए उनमें अद्वितीय क्षमताएं थी। वे अपनी हॉकी स्टिक से खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। इसके अलावा उन्हें ‘हॉकी विजार्ड’ का टाइटल भी दिया गया था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है जोकि देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड है।
इसी उपलक्ष में भारतीय खेल प्राधिकरण बी एच यू वाराणसी द्वारा विजेता लड़कियों को सम्मानित भी किया।
उत्तर प्रदेश मैराथन दौड़ जो 28/08/2022 को लखनऊ में आयोजित हुई थी जिसमें रेवी पाल ने 6 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल और 20000 का चेक जीती, इसी क्रम में 55 वे यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो लखनऊ और कौशांबी में आयोजित हुई थी जिसमें जगत नंदिनी ने अंडर फोर्टीन लांग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, गुड़िया यादव ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता, पूजा यादव में ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता, अलका बिंद 2 किलोमीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता,अनुष्का उपाध्याय ने 100 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता, ऐश्वर्या उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीती, अभिषेक यादव ट्रिपल जंप में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीते,
यह सभी लड़कियां भारतीय खेल प्राधिकरण बी. एच.यू. कैम्पस वाराणसी में कोच श्री संजीव श्रीवास्तव के देखरेख में ट्रेनिंग कर रही हैं श्री संजीव श्रीवास्तव अपने पूरे लगन से बच्चों को ट्रेनिंग देने में लगे हुए हैं।। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियो ने इन सभी लड़कियों को बधाई दिया साथ साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ साथ
इन सभी लड़कियों को सम्मानित करते हुए बॉक्सिंग कोच नरेंद्र बिष्ट ओलंपियन बॉक्सिंग कोच पूजा यादव एथलेटिक्स कोच संजीव श्रीवास्तव तथा दीपक सिह व प्रवीण सिंह ने भी इन्हें सम्मानित किया।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments