HomeUncategorizedश्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत परिसर...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण

वाराणसी | आज दिनांक 26.06.2022 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री ए. सतीश गणेश के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा श्री अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, सुरक्षा श्री नितेश प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा में नियुक्त सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण को आगामी श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों, जिनके द्वारा दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया जाता है, के साथ मृदुल व्यवहार करने, शालीनता से पेश आने, उन्हे सुगमता से दर्शन कराने एवं किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किये जाने सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया ।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में देश विदेश से श्रद्धालु/दर्शनार्थी आते हैं, अत: सभी पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण को पूरी मुस्तैदी व अच्छे टर्न आउट के साथ डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पुलिस की छवि और अच्छी बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments