HomeUncategorizedभ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, शिकायतकर्ता...

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त**

वाराणसी : नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर लगाम लगाने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम प्रशासन को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि निगम के कुछ कर्मचारियों और कैंपस में सक्रिय बाहरी तत्वों द्वारा आम जनता से अवैध धन और अनाधिकृत शुल्क की मांग की जा रही है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने सोमवार को एक विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नगर निगम के सभी कार्यालयों के पटल (नोटिस बोर्ड) पर इस हेल्पलाइन नंबर को दर्ज करना अनिवार्य होगा, ताकि कोई भी पीड़ित आसानी से इस पर संपर्क कर सके।

 

जनता के मन से डर निकालने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरी डिटेल को हर हाल में  पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इसलिए कोई भी नागरिक बिना किसी डर के सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता लाना और बिचौलियों के आतंक को खत्म करना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध वसूली में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments