HomeUncategorizedकाशी में ब्याह रचाने निकले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम

काशी में ब्याह रचाने निकले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम

काशी में गूंजने लगा श्रीराम और सीता का विवाह गीत श्री राम जानकी मठ ट्रस्ट अस्सी के महंत व महामंडलेश्वर राजकुमार दास महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव धूमधाम से आरंभ हुआ। विवाह पंचमी महोत्सव के पहले दिन मटकोर का आयोजन मठ में हुआ।

इस उत्सव में नगर की महिलाएं मांगलिक वेशभूषा में आश्रम से गंगा तट पर मंगल गीत गाती हुई पहुंचीं। वहां माता जानकी के विवाह के लिए गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। जगत जननी भगवती सती के स्वरूप में महिलाओं ने कार्य संपन्न कराए। महिलाएं गीत गाती हुईं श्री राम जानकी मठ वापस पहुंचीं। इस मंगल आयोजन को देखने के लिए काशी के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। रास्ते भर भगवती सीता के ऊपर पुष्पवृष्टि के साथ आरती उतारी जा रही थी। इस अनुपम मंगलमय वातावरण में संत, महात्मा बटुक तथा काशीवासियों ने हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मठ के प्रभारी संत रामलोचन दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

महामंडलेश्वर महंत राजकुमार दास के अस्सी स्थित रामजानकी मठ ट्रस्ट में चल रहे तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की शाम मठ से श्रीराम बरात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस प्रशासन की देखरेख में गाजे-बाजे के साथ घोड़े व रथों पर फूलों से सुसज्जित पालकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान रहे। संत पंजाबी महाराज की प्रेरणा से निकाली गई शोभायात्रा में विद्वानों व भक्तों का समूह मंगल गीत व स्तुति गान करते चल रहा था। शोभायात्रा मठ से प्रारंभ होकर लंका, संकट मोचन मार्ग, मानस मंदिर व दुर्गाकुंड मार्ग होते हुए पुनः मठ पहुंची। यहां श्रीराम बारात की अगवानी व स्वागत विद्वत जन व संत समाज ने की। द्वारचार के बाद मठ में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव प्रारंभ हुआ। विवाह से पूर्व जयमाल, लावा परछन के साथ विवाह की रस्में निभाई गईं। फिर जानकी का कन्यादान किया गया।  इस अवसर पर महिलाओं मंगलगीत गाती रहीं। मंडप को बेला, चंपा सहित रंग बिरंगे सुगंधित फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बरात में आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रास्ते में जगह-जगह सियाराम नारे लग रहे थे | राम बरात शोभायात्रा विवाह उत्सव में महंत रामबालक दास, सिया बल्लभ, सर्वेश्वर शरण दास, मोहन कोतवाल, मनोज पांडेय, गोविंद शर्मा, विकास खनेजा आदि रहे। मठ के प्रभारी रामलोचन दास ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में मंगलवार की रात 9 बजे से राम कलेवा का आयोजन किया गया है।

फोटो:वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments