HomeUncategorizedबनारस रेल इंजन सर्वाधिक लोको निर्माण किए जाने पर कर्मचारियों की हौसला...

बनारस रेल इंजन सर्वाधिक लोको निर्माण किए जाने पर कर्मचारियों की हौसला अफजाई

वाराणसी | बनारस रेल इंजन कर्मशाला पहुँच कर बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने अबतक का सर्वाधिक लोको निर्माण किए जाने पर कर्मचारियों की हौसला अफजाई की एवं शुभकामनाएं दी

बनारस रेल इंजन कर्मशाला में महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्रमुख विभागाध्यक्षगणों और अधिकारियों के साथ विभिन्न शॉप जैसे लोको असेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप, न्यू ब्लॉक शॉप शॉप आदि का दौरा किया साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अब तक के सर्वाधिक रेल इंजनों का निर्माण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रचने पर कर्मचारियों की हौसला अफजाई के साथ शुभकामनाएं दी ।

उल्लेखनीय है कि बरेका ने मोजाम्बिक को निर्यात 04 रेल इंजनों सहित कुल 367 रेल इंजनों का उत्पादन किया गया, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि हमें एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुये उत्पादन में निरंतरता और गुणवत्ता को बनाये रखना होगा साथ ही साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ने की परंपरा जारी रख कर अधिक से अधिक से लोको बनाना है |

मुझे उम्मीद है कि दिये गए लक्ष्य को हमारे कर्तव्यनिष्ठ कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी व कर्मचारी पूरा ही नही करेंगे अपितु अधिक रेल इंजनों का उत्पादन करेंगे I हमारी क्षमताएं असीम है I इस दौरान कर्मचारी अपने मध्य महाप्रबंधक को पाकर फूलें नही समा रहे थे I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments