HomeUncategorizedपुतला फूंका गया :- रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या...

पुतला फूंका गया :- रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का

वाराणसी | महादलित अधिकार न्याय उत्तर प्रदेश के मूसा हर समाज का संगठन है विगत दिनों समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हम सनातन धर्मावलंबियों की पूजा धार्मिक पुस्तक श्रीरामचरितमानस के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर हिंदू समाज को ठेस पहुंचाने का काम किया है जिस हेतु हम आपसे निम्न मांग करते हैं

1-यह कि स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनको एनएसए के तहत गिरफ्तार किया जाए
2- यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और बौद्ध धर्म स्वीकार कर चुके हैं इसलिए उनका जाति प्रमाण पत्र कैंसिल कर उनके गैर हिंदू होकर हिंदू धर्म के बारे में उनके द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विधान परिषद की सदस्यता समाप्त की जाए
3- यह है कि राम नाम के लिए संघर्ष करने वाली विचारधारा की पार्टी भारतीय जनता पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्या की पुत्री संधामित्रा मौर्य को तत्काल निष्कासित किया जाए

4- यह है कि ओमप्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मौकापरस्त और समाज को विभाजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक और निषेधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए
5- यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर की संपत्ति की जांच कराकर उनके द्वारा जो अवैध संपत्तियों का साम्राज्य खड़ा किया गया है उनका उसी प्रकार से जाती गण व कुर्की की कार्रवाई की जाए जिस प्रकार माफिया मुख्तार अंसारी विकास दुबे अतीक अहमद और विजय मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई की गई

अतः आपसे निवेदन है की मांग पत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई यथाशीघ्र करते हुए समाज को विभाजित करने का षडयंत्र करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए

फोटो:वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments