HomeUncategorizedकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिला प्रशासन संघ किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग...

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिला प्रशासन संघ किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 95 बटालियन

वाराणसी | आज दिनांक 21/06/2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़िया मंडी ने गौतम बुद्ध उपदेश स्थल सारनाथ व गंगा जी के तेलिया नाला घाट साथ साथ 95 बटालियन के मुख्यालय में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

गंगा नदी के किनारे तेलिया नाला घाट पर श्री नितिद्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी के अगुवाई में अधिकारी व जवानों ने योग किया एवं सारनाथ में श्री विनोद कुमार सिंह सहायक कमांडेंट की अगुवाई में जवानों ने योग किया वाहिनी के मुख्यालय में श्री महेंद्र कुमार मिश्रा उप कमांडेंट की अगुवाई में वाहिनी के तमाम अधिकारी व जवानों ने योग किया तथा

श्री महेंद्र कुमार मिश्रा ने योग के महत्त्व के बारे में बताया कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है,योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है,

योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है,योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है,योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है ।


इस कार्यक्रम में श्री किशन जयसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री विकास कुमार सहायक कमांडेंट, श्री हनुमान सिंह सहायक कमांडेंट, निरीक्षक कुमार राजीव व रामनरेश तिवारी, निरीक्षक/एम. बनवारी लाल विश्वकर्मा तथा 95 बटालियन के अधिकारी व जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments