HomeUncategorizedदीवा क्लब की महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह

दीवा क्लब की महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह

शहर में होली मिलन समारोह का दौर लगातार जारी । उत्तम सवेरा न्यूज़।
वाराणसी। काशी में होली का पर्व बीते हुए 1 सप्ताह से ज्यादा समय गुजर चुका है। लेकिन बनारस में अभी भी होली का उत्सव मनाया जा रहा है। दरअसल काशी की परंपरा के मुताबिक शहर में ज्यादातर पर्व कई दिनों तक लोग मनाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को सिटी में प्रतिष्ठित दीवा क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

शहर के रवींद्र पुरी इलाके में स्थित एक होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में क्लब की महिलाएं एकत्रित हुई थी जिन्होंने एक दूसरे के गाल पर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस दौरान क्लब की महिलाओं ने डीजे की धुन पर बज रहे होली के मधुर संगीत पर जमकर नृत्य की किए। इस दौरान होली मिलन समारोह के जरिये क्लब की महिला सदस्यों ने खूब धमाल मचाया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का सम्मान दीवा क्लब की (प्रेसिडेंट) प्रिया जायसवाल के द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की (प्रेसिडेंट) प्रिया जायसवाल ने सभी महिलाओं को हाल ही में बीते महिला दिवस व होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए दीवा क्लब दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में
पूनम, कीर्ति सेठ, मुस्कान देवांशी प्रज्ञा पांडेय रजनी जयसवाल, नीतू सिंह ,शेफाली ,मीना सिंह, तनु ,वर्षा, प्रीति, वंदना दुबे, प्रियंका।

फोटो : वीडियो: अशोक पाण्डेय (मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments