HomeUncategorizedमहिलाओं ने नृत्य के साथ कजरी गाकर मनाया तीजोत्सव महिला उन्नति संस्था...

महिलाओं ने नृत्य के साथ कजरी गाकर मनाया तीजोत्सव महिला उन्नति संस्था की ओर से आयोजित हुआ तीज महोत्सव

वाराणसी। हाल ही में बीते हरितालिका तीज पर्व के उपलक्ष्य में शहर में कई महिला संगठनों व महिला क्लबों की ओर से तीज महोत्सवों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित महिला उन्नति संस्थान एवं फन एंड ज्वाय वुमेन्स क्लब की ओर से भी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान महमूरगंज के एक होटल में शाम 4:00 बजे से शुरू हुए तीज महोत्सव में फन एंड जॉय और महिला उन्नति संस्थान की महिला सदस्यों ने जमकर मस्ती की।
इस क्रम में इस क्रम में कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले महिलाओं ने सामूहिक रूप से एक साथ कजरी गीत गाकर एक दूसरे को हरितालिका तीज उत्सव की बधाई दी। इसके बाद कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता के अलावा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें कई महिलाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा तीज उत्सव में शामिल महिलाओं ने रैंप वॉक भी किया। इसके साथ ही महिलाओं ने आपस में फोटो प्रतियोगिता भी आयोजित की जिस क्रम में महिलाओं ने एक साथ फोटो सेशन भी किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला उन्नति संस्था की जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, चीफ़ गुएस्ट अंशु शुक्ला(प्रो.
वसंत महिला महाविद्यालय),  फन एंड जॉय क्लब की सदस्य रिंकू सेठ, वर्षा अग्रवाल , रानी अग्रवाल, सुगंधा सिंह, भावना खनेजा, शिल्पी सेठ, शोभा अग्रवाल , संगीता , प्रतिमा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments