HomeUncategorized95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कवियों संग मिल बांटे 3000...

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कवियों संग मिल बांटे 3000 तिरंगा झंडा इसी के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ

वाराणसी | आज दिनांक 08/08/2022 आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 95 बटालियन के कैंपस में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट की अध्यक्षता में किया गया इस कार्यक्रम की शोभा बनारस के सुप्रसिद्ध कवियो दमदार बनारसी, कवि श्याम लाल यादव, कवि कल्याण विशाल, कभी अमरीश ठाकुर कवि दान बहादुर सिंह कभी डॉक्टर प्रशांत सिंह कवित्री नेहा क्षा मणि, कवित्री नेहा दुबे प्रज्ञा पांडे मिसेस इंडिया 2018 ने अपने वीर रस, हास्य रस देश भक्ति सम्मान तिरंगा आदि कविताओ से कार्यक्रम में चार चांद लगाया इसी क्रम वार में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट साथ साथ कवि दमदार बनारसी की टीम ने मिल कर सभी जवानों को 1-1 तिरंगा देकर अपने-अपने घर पर लगाने को कहा गया इसी क्रम में एक रैली का आयोजन 95 बटालियन के मुख्य गेट से लेकर मंडी के अंदर एक नंबर गेट होते हुए सभी दुकानदारों को एक-एक तिरंगा झंडा देते हुए भारत माता की जय बोलते हुए दो नंबर गेट से होते हुए मुख्यालय के आसपास गांव में तिरंगा झंडा वंदे मातरम के उद्घोष से बांटा गया इस कार्यक्रम में जवानों व उनके परिवारों तथा पहाड़िया मंडी के तमाम दुकानदारों ट्रक ड्राइवर,ट्रक कंडक्टर ऑटो चालक कार चालक रिक्शा चालक आदि राहगीर को 3000 झंडे बांटे गए।
इस कार्यक्रम में श्री सुरेश कुमार मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, श्री उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, श्री हनुमान सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री ज्ञान रंजन आदि सहायक कमांडेंट साथ में वाहिनी के तमाम अधिकारी व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments