HomeUncategorizedआर टी सी दीक्षांत परेड समारोह वर्ष -2022 पासिंग आउट परेड, 36...

आर टी सी दीक्षांत परेड समारोह वर्ष -2022 पासिंग आउट परेड, 36 वी वाहिनी पीएसी रामनगर,वाराणसी

वाराणसी | आज दिनांक 12-07-2022 को 36 वी वाहिनी पीएसी, रामनगर वाराणसी में जनवरी -2022से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 रिक्रूट आरक्षी (RTC-PAC) का पासिंग आउट परेड सकुशल संपन्न हुआ |
दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार सिंह, आईपीएस , पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग वाराणसी उपस्थित रहे  |

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के शुभ आगमन पर सेनानायक महोदय डॉ अनिल कुमार पाण्डेय, आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया
महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई व परेड निरीक्षण किया गयाI बाद निरीक्षण पूरी परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जवानों द्वारा उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन किया गया
महोदय द्वारा समस्त रिक्रूटो को अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ तथा देश सेवा के प्रति समर्पण हेतु पद गोपनीयता एवं संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई
महोदय द्वारा अपने संबोधन में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन को देखकर समस्त प्रशिक्षक गण व पूरी RTC की सराहना की गई, तथा आने वाले ड्यूटी मे विशेष सतर्कता तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |
महोदय द्वारा उत्कृष्ट आरक्षी के बीच पुरस्कार वितरण किया गया |
सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार अमन यादव को, साक्षात्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मनीष शर्मा को, आंतरिक विषय के सभी समूह योग में प्रथम पुरस्कार मनीष शर्मा, वाह्हय विषय के सभी समूह योग में प्रथम स्थान अमन यादव ने प्राप्त किया
इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षक गण को भी सम्मानित किया गया सेनानायक महोदय द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया I
इस समारोह में
श्री अमर बहादुर- सहायक सेनानायक
श्री अविचल पाण्डेय -शिविरपाल
श्री कैलाश नाथ सिंह- सूबेदार मेजरश्री भगवान सिंह यादव-RTC प्रभारी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी रिक्रूटो के परिवारिक सदस्य, भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे|  दीक्षांत परेड के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments