HomeUncategorizedकल हुई बरसात के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया नगर के विभिन्न...

कल हुई बरसात के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

वाराणसी | नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा जलभराव के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुये आज सुबह क्षेत्र की समस्या से अवगत होने के लिये स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबन्धक, जलकल एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ सबसे पहले शम्भो माता, पिपलानी कटरा के पास धंसी सड़क व जलभाव का निरीक्षण किया गया।

सड़क तत्काल ठीक कराने एवं जलभराव का निराकरण कराने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। साथ ही मुख्य अभियन्ता को ध्वस्त गली पिटों की मरम्मत एवं नालों में पड़े मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया गया।
नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह इसके पश्चात अर्दली बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। एल0टी0 कालेज में बन रहे अक्षय पात्र का भी अवलोकन किया गया।

मौके पर मुआयना करते हुये अक्षय पात्र के आस-पास के प्रांगण में खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कराने के लिये उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया। एल0टी0 कालेज के गेट पर जलभराव तथा क्षतिग्रस्त सड़क को देखकर नाराजगी व्यक्त की गयी। इस तत्काल ठीक कराने हेतु मुख्य अभियन्ता और महाप्रबन्धक, जलकल को निर्देशित किया गया। एल0टी0 कालेज के गेट पर ही स्थित सार्वजनिक मुत्रालय की उॅचित सफाई व्यवस्था हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।नगर आयुक्त द्वारा पुनः सिकरौल स्थित शेल्टर होम में बच्चों के लिये निर्मित टाटा कैंसर अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित प्रांगण का भी अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त द्वारा इस प्रांगण के आस-पास उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था कराये जाने हेतु क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण में मुख्य अभियन्ता श्री मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, महाप्रबन्धक, जलकल श्री रघुवेन्द्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त श्री जगदीश यादव, जोनल अधिकारी वरूणापार श्री पी0के0 द्विवेदी इत्यादि अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments