Homesliderलाखों की ठगी, जंसा के कई गांवों के पीड़ित न्याय के लिए...

लाखों की ठगी, जंसा के कई गांवों के पीड़ित न्याय के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के शरण में

वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र में एलआईसी में निवेश के नाम पर करीब लाखों की कथित धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से निराश होकर पीड़ितों को सीधे पुलिस आयुक्त की चौखट पर पहुंचना पड़ा। पीड़ितों ने आज पुनः पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और अपनी पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को एलआईसी से जुड़ा बताकर अधिक मुनाफे का लालच दिया और क्षेत्र के कई लोगों से लाखों रुपये जमा करा लिए। निवेशकों को जो रसीदें दी गईं वो दूसरी कंपनियों की थीं।

पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमा पूंजी वापस मांगी, तो उन्हें मैच्योरिटी पूरी न होने का बहाना बनाकर टाला जाता रहा। आरोप है कि दोबारा पैसा मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले में पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

करोड़ों के वित्तीय और साइबर अपराधों पर सख्ती का दावा करने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर शिकंजा कसती है और पीड़ितों को न्याय दिला पाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments