HomeUncategorizedलोहता केराकतपुर सोनकर बस्ती में सुभाष के घर चोरी: पैंट की जेब...

लोहता केराकतपुर सोनकर बस्ती में सुभाष के घर चोरी: पैंट की जेब से ₹50 हजार गायब, गेट पर छूटे मोबाइल फोन*

लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केराकतपुर सोनकर बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, केराकतपुर सोनकर बस्ती के रहने वाले सुभाष के घर में चोरों ने धावा बोला। गवाहों के मुताबिक, चोरों ने घर के अंदर रखी पैंट की जेब से ₹50,000 की नगदी पार कर दी। इसके साथ ही चोरों ने घर से दो मोबाइल फोन भी चुराने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके और दोनों फोन घर के बाहर मुख्य गेट के पास ही छूटे हुए मिले।

 

चोरों ने न सिर्फ चोरी की बल्कि घर के मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति को भी उठाकर बाहर फेंक दिया, जो सुबह परिजनों को बाहर जमीन पर मिली। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments