HomeUncategorizedरोहनिया विधायक ने नगर पंचायत गंगापुर में ₹2 करोड़ की 28 विकास...

रोहनिया विधायक ने नगर पंचायत गंगापुर में ₹2 करोड़ की 28 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

राजातालाब (वाराणसी) आदर्श नगर पंचायत गंगापुर के विकास को गति देने के लिए बुधवार को एक भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेह लता सेठ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कुल 2 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण जनता को समर्पित किया। यह कार्यक्रम चेयरमैन स्नेह लता सेठ की अध्यक्षता तथा चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष सेठ व सत्यम सेठ की देखरेख में संपन्न हुआ।

लोकार्पण की गई योजनाओं में नगर पंचायत के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं:

सड़क व बुनियादी ढांचा: विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और नई सड़कों का निर्माण।

जल निकासी: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अंडरग्राउंड (भूमिगत) जल निकासी कार्य

जनसुविधाएं: आम जनता के लिए तीन अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना।

कार्यालय का आधुनिकीकरण: नगर पंचायत के सभागार का नवीनीकरण एवं नए स्टोर रूम का निर्माण।

सेहत और मनोरंजन:स्थानीय युवाओं और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम का निर्माण।

“शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना ही लक्ष्य”

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल  ने नगर पंचायत के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा: शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना और जनता को उसका सीधा लाभ पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। गंगापुर में हुए ये कार्य विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।”

कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर चेयरमैन ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने अपने सफल 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी जताई। उन्होंने समारोह में आए सभी क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र और चौमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष सेठ और सत्यम सेठ ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व प्रधान विजय राजभर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, राजेश जैन, संतोष सेठ, कमलेश गुप्ता, रजत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैयालाल जैन, रोहित कुमार मोदनवाल, संतोष केसरी, लालमन यादव, सुमित कुमार सिंह, मिंटू सिंह, अनीश यादव सहित नगर पंचायत के समस्त सभासदगण और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments