HomeUncategorizedगरीबों की कोई कीमत नहीं,कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

गरीबों की कोई कीमत नहीं,कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंची।यहां के सैयदराजा में स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित किया।इससे पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का धवज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपा।

पहले चरण की यूपी यात्रा 21 फरवरी तक चंदौली से कानपुर तक चलेगी।उसके बाद दूसरे चरण में 24 फरवरी को पश्चिमी यूपी का रुख करेगी।इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।असम,नॉर्थ ईस्ट के लोगों ने कहा आप नहीं आए, आपको दूसरी भारत जोड़ी यात्रा करनी चाहिए करनी चाहिए. इसलिए हम मणिपुर से लेकर यात्रा चले हैं।

हमने इस यात्रा में भारत जोड़ो के साथ न्याय को जोड़ा। किसान,गरीब, बेरोजगार के खिलाफ काम हो रहा है. गरीब की जमीन छीनी जा रही है, लेकिन टीवी में कुछ नहीं दिखाई देता.

क्या महंगाई,क्या बेरोजगारी बस अमिताभ बच्चन,ऐश्वर्या राय, पाकिस्तान दिखा सकते हैं. राम मंदिर की कार्यक्रम में पीएम के अलावा क्या आपको गरीब किसान दिखा? आदिवासी प्रेसिडेंट दिखे? राष्ट्रपति के लिए जगह नहीं थी।

अडानी,अंबानी, फिल्मी सितारों के लिए रेड कारपेट लगा हुआ था. गरीब मजदूर की कोई कीमत नहीं है. इस यात्रा में न्याय शब्द हमने इसलिए जोड़ा है क्योंकि हम आपके साथ न्याय की बात करना चाहते हैं. देश को जोड़ने की बात करना चाहते हैं और एकता की बात करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments