HomeUncategorizedमाननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का बरेका भ्रमण

माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का बरेका भ्रमण

वाराणसी | दिनांक 24 दिसंबर को माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार, श्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेल इंजन कारखाना पहुँचे जहाँ महाप्रबंधक बरेका अंजली गोयल द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया | बरेका पहुँचे रेल मंत्री को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया | तत्पश्चात रेल मंत्री द्वारा कारखाने का निरीक्षण किया गया | भ्रमण के दौरान रेल मंत्री ने कारखाने में लोको फ्रेम शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको असेम्बली शॉप तथा ट्रैक्शन असेम्बली शॉप का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्होने महिला एवं पुरुष कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया |

इस दौरान बरेका कर्मचारी अपने बीच रेल मंत्री को पाकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे थे | रेल मंत्री ने कारख़ाना में वेल्डिंग के कार्यों को काफी बारीकी से देखा और उनमे अधिक सुधार लाने का सुझाव दिया | कारखाना निरीक्षण के दौरान ट्रैक पर पड़े कूड़े को उठाने वाले गाड़ी की कार्य पद्धति को देखा व उसकी सराहना की | जिसे बरेका के कुशल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तैयार किया गया है |

कारखाना भ्रमण के उपरान्त प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित रिव्यू मीटिंग में बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बरेका में चल रहे लोको निर्माण से संबन्धित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी रेलमंत्री को दी | पुनः रेल मंत्री ने सायंकाल एक अन्य कार्यक्रम मं जो बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) से जुड़े उद्यमियों की बैठक की, जिसमे रेल उपकरणों से संबंधित आपूर्तिकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को एक एक करके रखा | समाधान के साथ ही रेल मंत्री ने उद्योग को और अधिक बढ़ावा देने पर विस्तृत रूप से वेंडरों के साथ चर्चा की |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments