HomeUncategorizedबजट 2023-24 को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व स्टूडेंट्स ने की विस्तार से...

बजट 2023-24 को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व स्टूडेंट्स ने की विस्तार से चर्चा:-सीए जय प्रद्धवानी

वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पांचवें बजट 2023- 24 को जारी किया गया। इस अवसर पर वाराणसी के एक्सपर्ट (ICAI) के पूर्व अध्यक्ष सीए जय प्रद्धवानी द्वारा अपने चेंबर में बजट की विस्तार से चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा बजट 2023 पर गहन अध्ययन एवं समीक्षा बैठक की गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर रही हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में इस बजट भाषण के दौरान 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकतीं हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार पांचवीं बार बजट पेश करेंगी। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी वित्त मंत्री पेपरलेस बजट पेश करेंगी। वैश्विक मंदी की आहट के बीच मोदी सरकार के इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता सितारा है। सही रास्ते पर है देश की अर्थव्यवस्था। दुनिया में सुस्ती के बाद भी भारत का विकास दर 7 फीसदी है। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि किसी का पेट खाली न रहे। 28 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। दो लाख करोड़ रुपये की खर्च कर अगले एक साल में हम जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न देंगे। 2014 के बाद से हमारे प्रयासों की वजह से लोगों का जीवन बेहतर हुआ है।

वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments