HomeUncategorizedराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर एनएसयूआई बीएचयू द्वारा एक...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर एनएसयूआई बीएचयू द्वारा एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शहादत दिवस पर याद किए गए बापू, एनएसयूआई बीएचयू ने कराई पेंटिंग प्रतियोगिता।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर एनएसयूआई बीएचयू द्वारा एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाराणसी | बीएचयू स्थित मधुबन पार्क में आयोजित इस पेंटिंग प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी को नमन किया।

प्रतिभागियों ने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गांधी के विचारों अहिंसा, सद्भाव, जातीय भेदभाव की समाप्ति, नारी सम्मान को वर्तमान परिवेश से जोड़ते हुए पेंटिंग के माध्यम से गांधी के सपने के भारत को दर्शाया, पेंटिंग के मूल्यांकन के बाद सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।

बीएचयू के दृश्यकला संकाय के प्रोफेसर डॉ एस सी जांगिड़, चंदन सिंह कुशवाहा ने पेंटिंग्स का मूल्यांकन किया, प्रोफेसरों और अतिथियों का सम्मान शॉल देकर किया गया।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने शीर्ष तीन प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और पुस्तक देकर सम्मानित किया और शीर्ष 13 प्रतिभागियों को भी पुस्तक और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजीव नयन ने किया, वंदना उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को पुस्तक भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान निर्भय सिंह, साक्षी उपाध्याय, दृष्टि प्रिया , प्रकृति शर्मा, संजीत, हर्ष, समरेंद्र, जेपी, अभिनव मणि त्रिपाठी, वंदना उपाध्याय, शंभू कन्नौजिया, धनंजय, मुरारी, उमेश यादव, शांतनु, अमरेंद्र, धर्मेंद्र पाल, जंग बहादुर, अक्षय कुमार, डॉ इंदु पाण्डेय, ऋषभ पांडे आदि मौजूद रहे।

फोटो:वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments