HomeUncategorizedप्रदेश के पहले कैंब्रिज स्कूल का शुभारंभ किया गया, सनबीम स्कूल वरूणा

प्रदेश के पहले कैंब्रिज स्कूल का शुभारंभ किया गया, सनबीम स्कूल वरूणा

सनबीम स्कूल वरुणा में प्रदेश के पहले कैम्ब्रिज स्कूल का शुभारम्भ एवं संचालन सनबीम इण्टरनेशनल, वरुणा में अप्रैल माह से कक्षा I-VII तक की कक्षाओं के संचालन के साथ फार्म-वितरण प्रारम्भ एवं 15 दिसम्बर को प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन

वाराणसी | में पहली बार कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन के अन्तर्गत सनबीम स्कूल वरुणा में विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम का शुभारम्भ ‘सनबीम इण्टरनेशनल वरुणा’ के रूप में हुआ जिसका सचालन आगामी रात्र से प्रारम्भ हो जायेगा। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित ‘कैम्ब्रिज प्रोग्राम’ एक अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था है, जो विश्व के 140 देशों में 1300 शिक्षण-संस्थान के रूप में कार्यरत है और मुख्य रूप से 5-11 वर्ष के बच्चों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं आई.सी.टी. के ज्ञान का विकास करके उनको वैश्विक परिदृष्टि से युक्त इच्छुक एवं जिज्ञासु बनाती है जिससे बच्चों का सार्वभीमिक विकास रता है। यह संस्था बच्चों मे सीखने की प्रवृत्ति का विकास एवं उनकी बौद्धिक क्षमता की अभिवृद्धि करके ५ नक कंमियों को दूर करने में राहायक शैक्षणिक तकनीकी का विकास करती है।

‘सनबीम इंटरनेशनल वरुणा’ बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ अच्छे आचरण को विकसित करती है। यह सरथा बच्चों में ऐसी विश्वस्तरीय योग्यता की खोज एवं संप्रेषित बुद्धिक्षमता का विकास करती है जो उन्हें विश्व स्तर पर किसी विद्यालय या विश्वविद्यालय में कार्य करने की योग्यता प्रदान करती है।

‘सनबीम इंटरनेशनल वरुणा’ में आगामी सत्र में अप्रैल माह से प्राथमिक एवं निम्न माध्यमिक स्तर पर कक्षा 1 से 7 तक की कक्षाएं प्रारम्भ होंगी और आने वाले वर्षो में कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होगी। प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ हो चुका है एवं प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 दिसम्बर 2022 को होगा।

‘कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की शुरुआत वाराणसी में पहली बार हो रही है और हमे विश्वास है कि आने वाले दिनों में यह अपना यथोचित स्थान बनाने में सफल रहेगा’ – इस उद्घोषणा के समय सनबीम समूह के अध्यक्ष डा0 दीपक मधोक, निदेशिका श्रीमती भारती मधोक, उपनिदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक, श्री महेश श्रीवारतव क्षेत्रीय प्रबन्धक (कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन, दक्षिण एशिया), श्रीमती प्राची मेहता प्रबंधक (कैम्ब्रिज असेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन, उत्तर भारत) एवं प्रधानाचार्या डॉ0 अनुपमा मिश्रा इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

फोटो:वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments