HomeUncategorizedनगर आयुक्त अयोध्या व अंकीबाई घमंदीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा एक हजार से...

नगर आयुक्त अयोध्या व अंकीबाई घमंदीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा एक हजार से अधिक पेड़ लगाए।

अयोध्या | विशाल सिंह नगर आयुक्त अयोध्या ने नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर अंकीबाई घमंदीराम गोवानी ट्रस्ट की ओर से निदर्शन गोवानी के साथ वृक्षारोपण किया. ट्रस्ट ने अयोध्या में एक हजार से अधिक पेड़ लगाए।

गोवानी ने कहा, दिन-प्रति-दिन कट रहे यह गंभीर मामला है और हमारे जीवन से भी जुड़ा है। इस लिए हम सभी को मिलकर पौधे लगाने चाहिए और उनके बड़े होने तक देख-भाल भी करनी चाहिए। क्योंकि इन पेड़-पौधों से ही हमें जीवन के रूप में सांसे मिलती हैं।

 जब हम पौधा रोपण करते हैं, तो उस समय हमें एक खुशी मिलती है। उन्होंने शहरवासियों से इन पौधों की देखरेख करने और दूसरी जगह भी पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधों के बीना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

यदि हर व्यक्ति इन शब्दों को पड़कर इनकी गहराई में जाए, तो उसे पेड़ोंं के महत्व का पता लग जाएगा और पेड़ो के बिना भविष्य कैसा रहेगा इसका भी आंकलन किया जा सकता है। गोवानी ने कहा कि अभी भी समय है, यदि हर व्यक्ति आज भी अपने नाम का एक पौधा लगाएं हमारा भविष्य भी हरा-भरा रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments