वाराणसी | जल है तो जीवन है, जीवन है तो पर्यावरण है, पर्यावरण से ये धरती है, और इस धरती से हम सब हैं।
जैसा हम सब जानते हैं कि विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इस परिप्रेक्ष्य में रोटरी उदय की तरफ से , रोटरी उदय सेवा सप्ताह के क्रम में रोटरी उदय द्वारा वाराणसी के मोतीझील के मुख्य द्वार पर स्थापित पेय जल का नवीनीकरण किया गया। क्लब द्वारा स्थायी परियोजना में से एक , आज आर ओ युक्त शुद्ध पेय जल का नवीनीकरण व ब्रांडिंग किया गया। क्लब के अध्यक्ष अजय दुबे द्वारा पुनरुद्घाटन् किया गया। उन्होंने कहा कि आज समय में पानी की लगातार तेजी से कमी हो रही है। जल का महत्व दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति में हमें जल का संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है।
क्लब अध्यक्ष अजय दुबे और चार्टर अध्यक्ष सचिन मिश्र ने शुभकामनाएं दी व रिबन काटकर उद्घाटन किया। मंडल अध्यक्ष दीपक अस्थाना ने इस कार्य को सराहा। अध्यक्ष जी ने सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रोजेक्ट को सतत चलने की प्रक्रिया में सफल बनाया। इस खास मौके पर अखिलेश रावत , ऋषि उपाध्याय , पवन केशरी और गौरव त्रिपाठी मौज़ूद रहें। इस प्रकार रोटरी उदय सेवा सप्ताह का तीसरा दिन सकुशल सम्पन्न हुआ।
रोटरी उदय सेवा सप्ताह में पेयजल स्थल का नवीनीकरण
RELATED ARTICLES



