HomeUncategorizedरोटरी उदय सेवा सप्ताह में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

रोटरी उदय सेवा सप्ताह में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

प्यार मिल जाए पिया का, प्यार मिल जाए l
गौरी शंकर के जैसा प्यार मिल जाए” ll

वाराणसी | मां पार्वती की तपस्या और त्याग का और देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद का पर्व तीज रोटरी उदय द्वारा रथयात्रा स्थित माइंड एंड सोल पर हर्षोल्लास से मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री श्रीमती मीना चौबे जी ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर ईशा पाई और कवित्री प्रतिभा पांडे जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम मैं उर्जा का संचार किया l अत्यंत आकर्षक और मनोरंजक तीज उत्सव में मुख्यतः सोलह सिंगार प्रतियोगिता और हरतालिका तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सोलह सिंगार में श्रीमती ईवा केतन उपाध्याय और हरतालिका तीज क्वीन श्रीमती मीना सिंह जी को दिया गया l इसके अलावा रैंप वॉक, सांस्कृतिक नृत्य और हाउजी जैसे तमाम खेलो का आनंद ले कर महिलाएं खुशी से सराबोर दिखीं l तीज उत्सव कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में रो. भावना विश्वास, रो. प्रिया मिश्रा और रो. इंदु दुबे जी ने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सभी महिलाओं का जोरदार साथ और साहस रहा है l

मुख्य सहयोगी के रुप में श्रीमती ज्योति त्रिपाठी श्रीमती श्वेता केसरी और श्रीमती रीना केसरी ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

धन्यवाद ज्ञापन रोटरी होता है के अध्यक्ष रोटेरियन अजय दुबे जी और चार्टर्ड अध्यक्ष श्री सचिन मिश्र सनातनी जी ने दिया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments